जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने दो सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया

feature-top

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले के दो सरकारी कर्मचारियों को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से कथित तौर पर जुड़े होने के आरोप में बर्खास्त करने का आदेश दिया है।

इन कर्मचारियों की पहचान करनाह में तैनात शिक्षक खुर्शीद अहमद राठेर और केरन स्थित भेड़पालन विभाग में सहायक पशुपालक सियाद अहमद खान के रूप में हुई है। दोनों पिछले साल जनवरी से जेल में बंद हैं।


feature-top