रायपुर में 28 लाख की हेरोइन पकड़ाई

feature-top

राजधानी रायपुर में 28 लाख की हेरोइन पकड़ाई है। इस मामले में पुलिस ने दो लड़कियों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 273.19 ग्राम हेरोइन मिली है।

यह पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में मनमोहन सिंह, जसप्रीत कौर, दिव्या जैन, विजय मोटवानी और नितिन पटेल शामिल है ।

आरोपियों की उम्र 19 साल से लेकर 30 साल के बीच है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।


feature-top