SIR पर SC के फैसले का कांग्रेस ने किया स्वागत

feature-top

कांग्रेस ने बिहार में मतदाता सूची विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) विवाद में सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश का स्वागत करते हुए दावा किया कि सर्वोच्च अदालत के हस्तक्षेप के चलते देश का लोकतंत्र चुनाव आयोग के क्रूर हमले से बच गया है।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आधार को मान्य दस्तावेज बनाने के सर्वोच्च अदालत के फैसले को चुनाव आयोग को बेनकाब करने वाला करार देते हुए कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि एसआईआर के दौरान आयोग का रवैया पूरी तरह मतदाता विरोधी रहा है।


feature-top