कर्नाटक : धर्मस्थल में लाशों को दफनाने के मामले में शिकायतकर्ता गिरफ्तार

feature-top

कर्नाटक के मंगलुरु के धर्मस्थल में लाशों को दफनाने से मामले में नया मोड़ आ गया है। पिछले दो दशकों में धर्मस्थल में कई हत्याओं, दुष्कर्मों और लाशों को दफनाने का आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता को इन आरोपों की जांच के लिए गठित एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया।

एसआईटी चीफ प्रणब मोहंती ने शिकायतकर्ता से बीते कल लंबी पूछताछ की और गिरफ्तार कर लिया। एसआईटी ने शिकायतकर्ता का नाम उजागर नहीं किया है।


feature-top