भारत-पाक मामले में कोई मध्यस्थता स्वीकार नहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर

feature-top

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए जयशकंर ने कहा, "भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के मुद्दे पर हम किसी भी तरह की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करते हैं।

1970 के दशक से आज पचास साल बीत चुके हैं और ये एक राष्ट्रीय सहमति है। उन्होंने कहा कि जब व्यापार की बात आती है, किसानों के हितों की बात आती है।

जब हमारी रणनीतिक स्वायत्तता की बात आती है, जब मध्यस्थता के विरोध की बात आती है, तो यह सरकार बहुत स्पष्ट है।


feature-top