पीएम-सीएम गिरफ्तारी विधेयक पर जेपीसी बनी, टीएमसी ने किया बहिष्कार

feature-top

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी की स्थिति में उन्हें पद से हटाने संबंधी प्रस्तावित विधेयक पर चर्चा करने के लिए सरकार ने संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन किया है।

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इस समिति में शामिल होने से साफ इंकार कर दिया है। टीएमसी का कहना है कि जेपीसी का गठन केवल एक औपचारिकता है और यह पूरी प्रक्रिया महज एक “तमाशा” है।

पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस समिति के लिए अपने सदस्यों के नाम नहीं देगी।


feature-top