ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध के बाद महादेव सट्टा एप के सरगनाओं में हलचल

feature-top

ऑनलाइन गेमिंग पर सरकार के प्रतिबंध के बाद महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के संचालकों सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल में खलबली मच गई है। दोनों ने गिरफ्तारी वारंट रद्द करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत में आवेदन दाखिल किया है।

इसमें उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 3 महीने के भीतर कोर्ट में पेश होने का समय मांगा है। इससे पहले विशेष न्यायालय ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था क्योंकि दोनों आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए थे।

हाईकोर्ट ने भी उनका आवेदन खारिज कर दिया था, जबकि रवि उप्पल का सुप्रीम कोर्ट में लगाया गया आवेदन अभी लंबित है। ईडी के वकील सौरभ पांडे ने बताया कि आरोपी वारंट रद्द कराने के लिए बार-बार आवेदन लगा रहे हैं, लेकिन वे शर्तें रख रहे हैं। अदालत इस मामले में 3 नवंबर को अगली सुनवाई करेगी।


feature-top