छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

feature-top

बहुचर्चित शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की ईडी कस्टडी आज समाप्त हो गई। कस्टडी पूरी होने पर उन्हें विशेष न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आवेदन प्रस्तुत किया।

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ईडी का आवेदन स्वीकार कर लिया और चैतन्य बघेल को तीसरी बार 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया। अब उन्हें 6 सितंबर तक जेल में रहना होगा।

ईडी की ओर से अदालत में यह दलील दी गई कि जांच के दौरान कई नए तथ्य सामने आए हैं, जिनकी पुष्टि और आगे की पूछताछ चैतन्य बघेल से करना आवश्यक है।


feature-top