भारत से अमेरिका के लिए सभी डाक सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित

feature-top

अमेरिका के लिए डाक सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। संचार मंत्रालय ने बताया कि अमेरिकी सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी किए गए नए मानदंडों में स्पष्टता की कमी की वजह से एयर कैरियर कंपनियों ने अमेरिका जाने वाली डाक को ले जाने से इनकार कर दिया है।

डाक विभाग ने शनिवार को नए अमेरिकी सीमा शुल्क नियमों से उत्पन्न हुईं "परिचालन चुनौतियों" का हवाला देते हुए, 25 अगस्त से अमेरिका के लिए सभी डाक सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की है।


feature-top