सुकमा : सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, ड्यूटी के दौरान चलाया खुद पर गोली

feature-top

सीआरपीएफ की 22वीं बटालियन में तैनात एक जवान ने ड्यूटी के दौरान कथित रूप से अपनी ही लाइट मशीन गन (एलएमजी) से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना मिनपा कैंप की बताई जा रही है।

मृतक जवान की पहचान शशिभूषण के रूप में हुई है, जो बिहार का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, वह हाल ही में छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटा था।

घटना के दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने उसे खून से लथपथ हालत में पाया। तुरंत ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।


feature-top