जल्द बाजार में आएगा 'मेड इन इंडिया' चिप : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में भी सेमीकंडक्टर की फैक्ट्रियां लगनी शुरू हो गई हैं। इस साल के अंत तक भारतीय चिप बाजार में आ जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, हम 'मेड इन इंडिया 6जी' पर तेजी से काम कर रहे हैं। हम सब जानते हैं कि भारत में सेमीकंडक्टर का निर्माण 50-60 साल पहले शुरू हो सकता था, लेकिन हम वह अवसर चूक गए और यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा।

लेकिन आज हमने यह स्थिति बदल दी है। अब भारत में सेमीकंडक्टर की फैक्ट्रियां बन रही हैं और इस साल के अंत तक पहले मेड इन इंडिया चिप बाजार में आएगा।


feature-top