उत्तर प्रदेश : भाजपा कार्यकर्ता ने दलित इंजीनियर की जूते से पिटाई करी

feature-top

उत्तर प्रदेश के बलिया में बिजली विभाग के कार्यालय में एक दलित इंजीनियर की भाजपा कार्यकर्ता ने जूते से पिटाई की, जिसका एक वीडियो वायरल हुआ है। अधीक्षण अभियंता लाल सिंह ने आरोप लगाया कि नेता ने उन पर हमला करते हुए जातिसूचक गालियाँ भी दीं।

घटना के बारे में बताते हुए, इंजीनियर ने बताया कि दो दर्जन लोग उनके कार्यालय में घुस आए और बिना कोई कारण बताए उनकी पिटाई शुरू कर दी। इनमें मुन्ना बहादुर सिंह भी शामिल था, जिसने खुद को भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष बताया था।


feature-top