गुजरात में पकड़े गए 15 पाकिस्तानी मछुआरे

feature-top

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास 15 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा है।

बीएसएफ ने बताया कि इन पाकिस्तानी मछुआरों के पास से इंजन से चलने वाली देसी नौका जब्त की गई है।

बीएसएफ ने बताया कि राज्य के कच्छ क्षेत्र में कोरी क्रीक पर स्थित सीमा चौकी के निकट एक अज्ञात नाव मिलने की गुप्त सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया।


feature-top