- Home
- टॉप न्यूज़
- DRDO ने बनाया स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम, पहला परीक्षण सफल
DRDO ने बनाया स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम, पहला परीक्षण सफल
भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने देश की सुरक्षा क्षमताओं को और मजबूत करते हुए स्वदेशी इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस वेपन सिस्टम (IADWS) विकसित कर लिया है। इस अत्याधुनिक प्रणाली का पहला सफल परीक्षण ओडिशा तट पर किया गया।
परीक्षण के दौरान मिसाइलों को निर्धारित लक्ष्य के पीछे दागा गया और वे हवा में ही अपने लक्ष्य को सटीकता से मार गिराने में सफल रहीं। यह उपलब्धि भारत की वायु रक्षा क्षमता को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाला कदम मानी जा रही है।
एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली (IADWS) एक बहुस्तरीय एयर डिफेंस सिस्टम है।
QRSAM (क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल) : सतह से हवा में मार करने वाली स्वदेशी त्वरित प्रतिक्रिया मिसाइल।
VSHORADS (वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम) : उन्नत अति लघु दूरी की वायु रक्षा मिसाइल।
DEW (डायरेक्टेड एनर्जी वेपन) : उच्च शक्ति वाली लेज़र आधारित निर्देशित ऊर्जा हथियार प्रणाली। इन तीनों को मिलाकर तैयार की गई यह प्रणाली भारत को आधुनिक वायु खतरों, ड्रोन और दुश्मन मिसाइलों से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करेगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
