बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन साझा घोषणापत्र करेगा जारी: राहुल गांधी

feature-top

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) जल्द ही साझा घोषणापत्र जारी करेगा।

अररिया में राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि “इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल वैचारिक और राजनीतिक रूप से पूरी तरह एकजुट हैं।

हम बिहार की जनता के सामने ठोस विकल्प रखेंगे और नतीजे निश्चित रूप से सकारात्मक होंगे।” उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष के अंत में होने वाले चुनाव में विपक्षी दलों की यह एकजुटता बिहार की राजनीति में नए समीकरण गढ़ेगी।


feature-top