भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गगनयान मिशन की तैयारियों को और गति देते हुए पैराशूट आधारित डीसेलेरेशन सिस्टम का सफल प्रदर्शन किया।

feature-top

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गगनयान मिशन की तैयारियों को और गति देते हुए पैराशूट आधारित डीसेलेरेशन सिस्टम का सफल प्रदर्शन किया।

इसरो ने जानकारी दी कि इस परीक्षण के तहत पहला एकीकृत एयर ड्रॉप सिस्टम सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इसरो ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर बताया कि यह परीक्षण गगनयान मिशन के लिए तैयार किए जा रहे पैराशूट सिस्टम के संपूर्ण प्रदर्शन का हिस्सा था।

इसरो के अनुसार, यह परीक्षण भारतीय वायु सेना, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण परीक्षण में सशस्त्र बलों की भी अहम भूमिका रही, जिससे गगनयान मिशन की तैयारियों को मजबूती मिली है।


feature-top
feature-top