लोग हमें वोट डालते और चला कहीं और जाता : MNS प्रमुख राज ठाकरे

feature-top

बिहार चुनाव से पहले वोटी चोरी और फर्जी वोटर लिस्ट का मुद्दा छाया हुआ है। बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा कर रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने आरोप लगाया है कि पिछले 10 वर्षों से वोट चोरी हो रही है और चुनाव आयोग को इस मामले की जांच करनी चाहिए थी।

राज ठाकरे ने कहा कि वोट चोरी पिछले 10 वर्षों से हो रही है और उन्होंने 2016 से इस मुद्दे पर बात की है। उन्होंने शरद पवार, सोनिया गांधी और ममता बनर्जी जैसे विपक्षी नेताओं से भी मुलाकात की है।

राज ठाकरे ने कहा कि चुनाव आयोग को इस मामले की जांच करनी चाहिए थी, लेकिन यह जानबूझकर मामले को दबा रहा है क्योंकि उसे डर है कि पिछले 10 वर्षों की वोट चोरी का पर्दाफाश हो जाएगा।


feature-top