पूजा पाल को मोहरा बनाकर सपा के खिलाफ दुष्प्रचार करा रही भाजपा : अखिलेश यादव

feature-top

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधायक पूजा पाल के ताजा बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार उन्हें मोहरा बनाकर सपा के खिलाफ दुष्प्रचार करा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि पूजा पाल को साफ बताना चाहिए कि उन्हें जान का खतरा किससे है, जबकि हाल ही में वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चुकी हैं। दरअसल, पूजा पाल ने कहा था कि उन्हें जान का खतरा है और यदि उनके साथ कुछ भी होता है तो इसके जिम्मेदार सपा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव होंगे।

इसी आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव रविवार को सपा कार्यालय, लखनऊ में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा भाजपा के लोग हताशा में अमर्यादित हरकतें कर रहे हैं।

बलिया में बिजली विभाग के कार्यालय में घुसकर एक दलित समाज से आने वाले इंजीनियर को जूतों से पीटा गया। भाजपा को 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी हार साफ दिखाई दे रही है। कुछ समय बाद इनके नेताओं के हाथ में जूता ही नजर आएगा।


feature-top