ओडिशा : दुदुमा झरने पर रील फिल्माते समय यूट्यूबर बहा

feature-top

ओडिशा के कोरापुट जिले के दुदुमा झरने पर रील बनाते समय एक यूट्यूबर बह जाने के बाद लापता हो गया। अधिकारियों ने बताया कि उसकी पहचान गंजम जिले के बेरहामपुर निवासी 22 वर्षीय सागर टुडू के रूप में हुई है।

यह घटना उस समय हुई जब सागर दोपहर में ड्रोन कैमरे से झरने पर रील रिकॉर्ड कर रहे थे। वह अपने दोस्त अभिजीत बेहरा के साथ अपने यूट्यूब चैनल के लिए विभिन्न पर्यटन स्थलों के वीडियो रिकॉर्ड करने कोरापुट आए थे।

जब कोरापुट के लामतापुट इलाके में भारी बारिश के बाद मचाकुंडा बांध के अधिकारियों ने बांध के नीचे रहने वाले लोगों को सूचित करने के बाद पानी छोड़ा, तब सागर एक चट्टान पर खड़े थे।


feature-top