टीएमसी विधायक 'भागते' हुए पकड़े गए; ईडी ने किया था छापेमारी

feature-top

अधिकारियों ने बताया कि स्कूल भर्तियों में "अनियमितताओं" की जाँच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले में विधायक से जुड़ी संपत्तियों पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई छापेमारी के दौरान एक टीएमसी विधायक को कथित तौर पर अपने आवास से भागते हुए पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि ईडी की छापेमारी टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा के बुरवान स्थित आवास और रघुनाथगंज स्थित उनके ससुराल वालों की संपत्तियों पर चल रही है।

ईडी अधिकारी ने बताया, "जैसे ही विधायक को छापेमारी की जानकारी मिली, उन्होंने परिसर की चारदीवारी फांदकर अपने घर से भागने की कोशिश की। हमारे अधिकारियों और केंद्रीय बलों ने विधायक का पीछा किया और उन्हें एक खेत में पकड़ लिया। उनके शरीर पर कीचड़ लगा हुआ था।"


feature-top