PM मोदी की डिग्री नहीं होगी सार्वजनिक : दिल्ली हाई कोर्ट

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्नातक की डिग्री से संबंधित रिकॉर्ड की जांच करने का निर्देश देने के केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया।

सीआईसी के आदेश को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने चुनौती दी थी।

डीयू ने 2017 में सीआईसी के उस आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसमें 1978 में बीए प्रोग्राम पास करने वाले छात्रों के रिकॉर्ड की जांच की अनुमति दी गई थी, जब प्रधानमंत्री मोदी ने भी परीक्षा पास की थी।


feature-top