सरकार शिक्षा को बढ़ावा नहीं देना चाहती: अखिलेश यादव

feature-top

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन स्कूलों को सरकार ने बंद कर दिया था, वे अब तक शुरू नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है, सरकार नहीं चाहती कि लोग पढ़ाई करें।

वहीं प्रदेश में बड़ी संख्या में शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। अखिलेश यादव ने दावा किया कि यूपी में न्यूयॉर्क से ज्यादा शराब की दुकानें हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार पीडीए पाठशालाओं में पढ़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, जबकि अंग्रेजों के समय में भी पाठशालाओं पर इस तरह के अत्याचार नहीं हुए थे।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अच्छे दिन लाने का वादा किया था, लेकिन इसने पिछड़े वर्ग के अधिकार और सम्मान तक छीन लिए। 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी आरक्षण को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।


feature-top