पीएम, सीएम और मंत्रियों को हटाने वाले विधेयक का ओवैसी ने किया विरोध

feature-top

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को हटाने से संबंधित विधेयक का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि जब तक सभी केंद्रीय जांच एजेंसियों जैसे सीबीआई और ईडी की नियुक्ति स्वतंत्र रूप से नहीं होगी, तब तक ये केंद्र के अधीन ही काम करेंगी।

ओवैसी ने संविधान का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि मंत्री परिषद की सलाह पर काम करने वाले राष्ट्रपति किसी प्रधानमंत्री को कैसे हटा सकते हैं। क्या राष्ट्रपति प्रधानमंत्री से इस्तीफा ले सकते हैं? उन्होंने इसे संविधान के मूल सिद्धांतों के विपरीत बताया। ओवैसी ने 130वें संविधान संशोधन पर भी सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा कि यह संशोधन पूरे देश पर कब्जा करने की रणनीति है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार इसका दुरुपयोग कर सकती है और सरकारों को गिराने के लिए मंत्रियों की गिरफ्तारी का हथियार बना सकती है।


feature-top