योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म ‘अजेय’ को बॉम्बे हाई कोर्ट से हरी झंडी

feature-top

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित फिल्म ‘अजेय’ को आखिरकार बॉम्बे हाई कोर्ट से रिलीज की अनुमति मिल गई है। सेंसर बोर्ड (CBFC) द्वारा फिल्म को प्रमाणपत्र देने से इंकार किए जाने के बाद इसके निर्माताओं ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

इस मामले में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि CBFC ने दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया। इसके बाद अदालत ने निर्णय लिया कि वे खुद फिल्म देखेंगे। 21 अगस्त को फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद आगे की सुनवाई हुई।

बॉम्बे हाई कोर्ट की जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस नीला गोखले की खंडपीठ ने इस मामले में सुनवाई की और फिल्म की रिलीज के पक्ष में आदेश दिया।


feature-top