उड़ी सेक्टर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तलाशी अभियान शुरू

feature-top

जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर के तुरिना इलाके में सुरक्षाबलों और संदिग्ध आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

 फायरिंग रुकने के बाद सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और तलाशी अभियान तेज कर दिया।

ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद से जंगलों और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी ली जा रही है।


feature-top