दिल्ली हाईकोर्ट ने गौतम गंभीर को राहत देने से किया इनकार,

feature-top

दिल्ली हाईकोर्ट से पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की अदालत ने गंभीर, उनकी संस्था गंभीर फाउंडेशन और परिवारजनों के खिलाफ चल रही ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

गंभीर ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर एफआईआर रद्द करने की मांग की थी। साथ ही उन्होंने 9 अप्रैल को दिए गए उस आदेश को वापस लेने की अपील की थी, जिसमें ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगी रोक हटा दी गई थी।


feature-top