- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने वित्तीय समावेशन योजनाओं के लिए तीन माह का विशेष अभियान शुरू किया
रायपुर : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने वित्तीय समावेशन योजनाओं के लिए तीन माह का विशेष अभियान शुरू किया
वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (DFS) के निर्देशानुसार, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राम पंचायत और नगरीय स्थानीय निकाय स्तर पर वित्तीय समावेशन योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए तीन माह का विशेष अभियान शुरू किया है।
अभियान के तहत सभी जिलों में शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) के अंतर्गत नए बैंक खाते खोले गए और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) में नामांकन किया गया। नया रायपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में बैंक के महाप्रबंधक श्री डी.एस. राठौर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने भी विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। अभियान के प्रमुख उद्देश्य और गतिविधियाँ:
1. लंबित बचत बैंक खातों का पुनः-केवाईसी (Re-KYC)।
2. प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) के अंतर्गत अप्रयुक्त वयस्कों के लिए नए खाते खोलना।
3. बीमा और पेंशन योजनाओं में नामांकन बढ़ाना: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) अटल पेंशन योजना (APY)
4. जागरूकता सत्रों का आयोजन: डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव। अप्रयुक्त/अप्राप्त जमा राशि तक पहुँच। शिकायत निवारण प्रणाली की जानकारी।
5. खातों में लंबित नामांकन (Nomination) का अद्यतन। अभियान का नेतृत्व अंचल प्रमुख श्री बी.आर. रामा कृष्णा नायक और रायपुर क्षेत्रीय प्रमुख श्री आर.के. केरकेट्टा ने किया।
कार्यक्रम के दौरान उप अंचलिक प्रमुख श्री आर.के. सिंह, सहायक महाप्रबंधक श्री सुनीत राणा और उप क्षेत्रीय प्रमुख श्री नरेश दूबे भी मौजूद रहे। इसके अलावा, नया रायपुर में एक रिटेल क्रेडिट कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें कुल ₹52 करोड़ की राशि 570 लाभार्थियों को वितरित की गई।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
