- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों पर जल्द लागू होगा 100% कैशलेस सिस्टम
छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों पर जल्द लागू होगा 100% कैशलेस सिस्टम
छत्तीसगढ़ की शराब दुकानों में अब जल्द ही 100 प्रतिशत कैशलेस भुगतान प्रणाली लागू की जाएगी। यह निर्देश वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री लखनलाल देवांगन ने सोमवार को मंत्रालय, महानदी भवन में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान दिए।
मंत्री ने कहा कि कैशलेस सुविधा शुरू होने के बाद ग्राहकों को भुगतान और चिल्हर की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बैठक में आबकारी विभाग की सचिव आर. शंगीता ने विभागीय गतिविधियों का विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया।
इसमें मंदिरा दुकानों की व्यवस्था, लाइसेंस प्रक्रिया, मार्केटिंग कॉरपोरेशन, बार और क्लब की स्थिति, मदिरा की गुणवत्ता तथा आबकारी राजस्व पर चर्चा की गई। मंत्री देवांगन ने निर्देश दिए कि होटल, ढाबों और फार्म हाउस में अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सभी शराब दुकानों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर मुख्यालय से 24 घंटे निगरानी रखने के आदेश दिए गए।
बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन और विभाग के अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। मंत्री ने अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित आबकारी चौकियों में सतर्कता बढ़ाने और अवैध शराब व मादक पदार्थों के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
