जम्मू-कश्मीर : कार्यालयों में पेन ड्राइव और असुरक्षित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रोक

feature-top

जम्मू-कश्मीर सरकार ने साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अहम कदम उठाया है। सरकार ने प्रशासनिक सचिवालय और सभी जिलों के उपायुक्त कार्यालयों सहित राज्य के सभी प्रशासनिक विभागों में आधिकारिक उपकरणों पर पेन ड्राइव के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय संवेदनशील जानकारियों को सुरक्षित रखने और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।

इसके साथ ही व्हाट्सएप, आईलवपीडीएफ और अन्य असुरक्षित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए आधिकारिक अथवा गोपनीय दस्तावेजों को साझा करने या एकत्र करने पर भी रोक लगा दी गई है।


feature-top