मध्यप्रदेश की राजनीति में जीतू पटवारी के बयान से मचा बवाल

feature-top

मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान ने हलचल मचा दी है। पटवारी ने दावा किया है कि “मध्यप्रदेश में महिलाओं की शराबखोरी पूरे देश में सबसे ज्यादा है।

 उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों के साथ-साथ सामाजिक बहस को भी तेज कर दिया है। भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जीतू पटवारी ने राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों ने प्रदेश को नशे की गिरफ्त में धकेल दिया है।

पटवारी ने कहा कि शराब और नशीले पदार्थों का धंधा लगातार बढ़ रहा है और अब महिलाएं और युवतियां भी इसकी चपेट में आ रही हैं। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में तूफान खड़ा हो गया है।

बीजेपी नेताओं ने पटवारी के बयान को भ्रामक और प्रदेश की महिलाओं का अपमान बताया है, वहीं कांग्रेस नेता इसे सच्चाई उजागर करने वाली टिप्पणी कह रहे हैं।


feature-top