शराब घोटाला मामला: EOW-ACB ने विशेष कोर्ट में दाखिल किया छठा अभियोग पत्र

feature-top

बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रही राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को रायपुर की विशेष अदालत में छठा अभियोग पत्र दाखिल किया। यह अभियोग पत्र मुख्य रूप से विदेशी शराब की आपूर्ति पर लिए गए अवैध कमीशन की जांच से संबंधित है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, घोटाले के दौरान आबकारी विभाग में एक संगठित सिंडीकेट सक्रिय था। इस नेटवर्क में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अनिल टुटेजा, अरुणपति त्रिपाठी और निरंजन दास के साथ-साथ कारोबारी अनवर ढेबर, विकास अग्रवाल और अरविंद सिंह शामिल थे। इन सभी के इशारे पर शराब की आपूर्ति और बिक्री की पूरी व्यवस्था कमीशन वसूली के लिए संचालित की जाती थी।

सरकारी शराब दुकानों में बिकने वाली शराब की हर पेटी पर कमीशन वसूला जाता था। डिस्टिलरी से अतिरिक्त शराब बनवाकर दुकानों तक पहुंचाई जाती और उससे अलग कमाई की जाती थी। इतना ही नहीं, विदेशी शराब की आपूर्ति के लिए भी सिंडीकेट ने एक समानांतर कमीशन प्रणाली स्थापित कर रखी थी।


feature-top