संघ के शताब्दी वर्ष पर मोहन भागवत का तीन दिवसीय व्याख्यानमाला कार्यक्रम शुरू

feature-top

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ प्रमुख मोहन भागवत आज से तीन दिवसीय व्याख्यानमाला की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम का विषय है – “संघ के सौ वर्ष: नए क्षितिज”।

कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों से संवाद करेंगे। पहले दिन, संघ की 100 वर्षों की यात्रा और उसके प्रमुख पड़ावों पर चर्चा होगी।

दूसरे दिन, भविष्य की योजनाओं और आगामी दिशा पर विचार किया जाएगा। तीसरे दिन, श्रोताओं के सवालों के जवाब दिए जाएंगे। इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 1,300 विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।


feature-top