पीएम मोदी ने पूरे बंगाल का किया अपमान : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

feature-top

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें कभी यह उम्मीद नहीं थी कि प्रधानमंत्री उनकी कुर्सी का अनादर करेंगे और राज्य के लोगों को ‘चोर’ कहकर पूरे प्रांत का अपमान करेंगे।

पूर्व बर्धमान जिले के बर्धमान शहर में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी ने यह बयान दिया।

ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री की हालिया टिप्पणी न केवल पश्चिम बंगाल की जनता का अपमान है, बल्कि संघीय ढांचे की भावना के भी खिलाफ है।

उन्होंने केंद्रीय धन आवंटन पर रोक लगाने को लेकर भी केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की और कहा कि बंगाल की जनता इसका जवाब चुनाव में देगी।


feature-top