कबीरधाम कलेक्टर ने एसपी से मांगी सुरक्षा

feature-top

कबीरधाम जिले के कलेक्टर गोपाल वर्मा ने अपने सरकारी बंगले पर हुए प्रदर्शन के बाद खुद को असुरक्षित बताते हुए एसपी से सुरक्षा की मांग की है।

कलेक्टर ने इस घटना को गंभीर मानते हुए एसपी को पत्र लिखा और सवाल उठाया कि “जब देर रात प्रदर्शन हो रहा था, तब पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी कहां थी?” उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की कमी को गंभीर त्रुटि बताया और बंगले के आसपास अतिरिक्त बल की तैनाती की मांग की।

कलेक्टर का यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। खास बात यह है कि यह मामला गृहमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले का है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर और भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


feature-top