केंद्र सरकार ने कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों की नई नियुक्तियां

feature-top

केंद्र सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर बदलाव किए हैं। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) की मंजूरी के बाद कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस क्रम में ओडिशा कैडर के 1991 बैच के आईएएस अधिकारी संजय रस्तोगी को भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार के महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।

वहीं, आंध्र प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार सिंघल को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव का दायित्व दिया गया है।


feature-top
feature-top