असम के धुबरी जिले में दुर्गा पूजा के दौरान रात में रहेगा शूट-एट-साइट आदेश

feature-top

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बयान जारी करते हुए कहा कि धुबरी जिले में 13 जून को हुई सांप्रदायिक गड़बड़ी के मद्देनज़र जिले में रात के समय शूट-एट-साइट आदेश लागू किया गया है। यह आदेश दुर्गा पूजा के दौरान भी प्रभावी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि धुबरी जिले में सनातन धर्म के लोग अल्पसंख्यक हैं और कट्टरपंथियों से उनकी सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान में जिले में शांति बनी हुई है और कोई नई अशांति की स्थिति नहीं है, लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह आदेश जारी रखा जाएगा।


feature-top