भरोसा है तो साथ, नहीं तो गठबंधन खत्म करें : निषाद पार्टी अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद

feature-top

उत्तर प्रदेश की राजनीति में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के मुखिया एवं योगी सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद के बागी तेवर देखने को मिले। गोरखपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने गठबंधन को लेकर अपनी नाराजगी खुले शब्दों में जाहिर की।

डॉ. निषाद ने कहा, “हम भाजपा के सहयोगी दल हैं। सुभासपा, अपना दल, निषाद पार्टी और रालोद सब मिलकर काम कर रहे हैं।

यदि भाजपा को हम पर भरोसा है कि हम अपने समाज को सही दिशा में ले जा रहे हैं और इसका राजनीतिक लाभ भाजपा को मिल रहा है, तो यह रिश्ता आगे भी बना रहना चाहिए। लेकिन यदि भरोसा नहीं है, तो साफ कह दें और गठबंधन खत्म कर दें।”


feature-top