असम : धुबरी में देखते ही गोली मारने के आदेश बढ़ाया गया
27 Aug 2025
, by: Babuaa Desk
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि धुबरी में सांप्रदायिक हिंसा के बाद 13 जून से लागू रात में "देखते ही गोली मारने के आदेश" दुर्गा पूजा के दौरान भी जारी रहेंगे। सरमा ने कहा कि धुबरी में सनातन धर्म के लोग अल्पसंख्यक हैं और कट्टरपंथियों से उनकी सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।
कोकराझार में एक कार्यक्रम से इतर सरमा ने कहा, "देखते ही गोली मारने के आदेश वापस नहीं लिए गए हैं और जारी रहेंगे।" मुख्यमंत्री ने कहा कि धुबरी में कोई अशांति या हिंसा की घटना नहीं है, लेकिन दुर्गा पूजा के दौरान देखते ही गोली मारने के आदेश जारी रहेंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
