बस्तर : मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई गांवों का संपर्क टूटा

feature-top

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जिले के नदी-नाले उफान पर हैं। कई गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

इस बार बस्तर में बारिश का 94 साल का रिकॉर्ड टूट गया है. एक दिन में 210 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है जगदलपुर में इंद्रावती की सहायक गोरिया बाहर नाला उफान पर है, जिसकी वजह से सांसद निवास कलचा सहित दर्जनों गांवों का संपर्क जगदलपुर शहर से कट गया है।

शहर के आधा दर्जन वार्ड पानी की चपेट में आ चुके हैं और कई घरों में पानी भर गया है। बारिश का सबसे ज्यादा असर लोहंडीगुड़ा के मांदर गांव में देखा गया, जहां बाढ़ के कारण 85 परिवारों को विस्थापित होना पड़ा।


feature-top