छत्तीसगढ़ : राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारी बने आईपीएस

feature-top

राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति मिली है। इस संबंध में आदेश आज गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने जारी किया।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन अधिकारियों को छत्तीसगढ़ कैडर में उपलब्ध सात रिक्त पदों पर नियुक्त किया गया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 26 अगस्त 2025 को चयन सूची 2024 को मंजूरी प्रदान की थी।

यह सूची चयन समिति की बैठक में 6 अगस्त 2025 को तैयार की गई थी। इसी सूची के आधार पर राज्य पुलिस सेवा के इन सात अधिकारियों को आईपीएस में पदोन्नत किया गया है।


feature-top