छत्तीसगढ़ कांग्रेस का फर्जी वोटरों के खिलाफ अभियान

feature-top

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है। अब छत्तीसगढ़ में भी पार्टी फर्जी वोटरों की पहचान के लिए अभियान चलाएगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

सभी जिलाध्यक्षों को पत्र लिखकर निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का परीक्षण करें। कांग्रेस ने 2023 के विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची में हेराफेरी की आशंका जताई है।

इसी के तहत पार्टी ने चार बिंदुओं में जानकारी संकलित कर पीसीसी कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान के जरिए कांग्रेस प्रदेशभर में फर्जी वोटरों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में है।


feature-top