गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार माओवादी ढेर

feature-top

पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ सीमा के पास स्थित कोपरशी गाँव में हुई।

नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सी-60 कमांडो की टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।

इसी दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। अब तक की जानकारी के अनुसार, चार माओवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ जारी है


feature-top