मध्यप्रदेश : धरने के बीच भड़के भाजपा विधायक, कलेक्टर को दी धमकी

feature-top

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और कलेक्टर संजील श्रीवास्तव के बीच बड़ा विवाद हो गया। मामला उस समय गरमा गया जब विधायक कलेक्टर बंगले के बाहर धरना दे रहे थे।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर ने धरना स्थल पर पहुँचकर प्रदर्शनकारियों से मिलने से इनकार कर दिया और गेट के पास खड़े होकर विधायक से बातचीत करने लगे। इस दौरान बहस इतनी बढ़ गई कि विधायक कुशवाह ने कलेक्टर को गाली देते हुए हाथ उठाकर धमकी दी।

मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत बीच-बचाव कर हालात को संभाला। इस दौरान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा, “चोरी नहीं चलने दूँगा”, जिस पर विधायक कुशवाह ने पलटकर जवाब दिया – “तू है सबसे बड़ा चोर।”


feature-top