- Home
- टॉप न्यूज़
- बीजापुर : 30 नक्सलियों का सामूहिक आत्मसमर्पण
बीजापुर : 30 नक्सलियों का सामूहिक आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में एक बार फिर बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। राज्य शासन और भारत सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति एवं "नियद नेल्लानार योजना" के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान बुधवार को 30 माओवादी नेताओं ने हथियार डाल दिए।
इस आत्मसमर्पण की कार्यवाही डीआरजी, जिला बल, एसटीएफ, कोबरा और केरिपु बल के संयुक्त प्रयासों से संपन्न हुई। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली उत्तर बस्तर डिवीजन के विभिन्न सब-डिवीजन, कंपनी, प्लाटून और एरिया कमेटियों में सक्रिय थे। इनमें डीवीसीएम, पीपीसीएम, एसीएम, पार्टी सदस्य, पीएलजीए सदस्य, सीएनएम सदस्य, जनताना सरकार के सदस्य और मिलिशिया सदस्य शामिल हैं।
इन सभी नक्सलियों पर राज्य सरकार द्वारा 50 हजार से लेकर 8 लाख रुपये तक के इनाम की घोषणा की गई थी। आत्मसमर्पण बीजापुर में उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ।
राज्य शासन की नीति के अनुसार आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास, रोजगार, शिक्षा और आर्थिक सहायता जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। पुलिस अधीक्षक ने अपील की कि नक्सली भ्रामक विचारधाराओं को त्यागकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं और मुख्यधारा में लौटकर सम्मानजनक एवं शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करें।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
