बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे भाजपा नेता ने मांगी इच्छा मृत्यु, मदद के लिये भूपेश बघेल आए आगे

feature-top

छत्तीसगढ़ की राजनीति और समाज को झकझोर देने वाली एक मानवीय घटना सामने आई है। भाजपा के तत्कालीन मंडल महामंत्री विशंभर यादव ने गंभीर बीमारी और आर्थिक संकट से टूटकर मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है।

सड़क दुर्घटना में स्थायी रूप से विकलांग हुए यादव ने पत्र लिखकर अपनी व्यथा व्यक्त की। इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विशंभर यादव और उनकी पत्नी से फोन पर बात की।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वे अकेले नहीं हैं। बघेल ने रायपुर में उनके इलाज की पूरी व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संस्कृत श्लोक साझा करते हुए लिखा— “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः।

सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।” उन्होंने स्पष्ट किया कि विशंभर यादव का बेहतर इलाज कराना और उन्हें स्वस्थ करना उनकी प्राथमिकता है।


feature-top