जम्मू-कश्मीर: भूस्खलन पीड़ितों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता राशि

feature-top

जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में जनहानि और नुकसान को देखते हुए सरकार ने राहत राशि की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर जानकारी दी कि माता वैष्णो देवी क्षेत्र में हुए भूस्खलन समेत बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वालों के परिजनों को 6 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

इसमें से 4 लाख रुपये राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) से और 2 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान किए जाएंगे। गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपये मामूली रूप से घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।


feature-top