नक्सलियों ने की शिक्षादूत की हत्या

feature-top

छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा सीमा पर स्थित सिलगेर गांव में नक्सलियों ने एक शिक्षादूत की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान लक्ष्मण बाडसे के रूप में हुई है, जो मंडेमरका में शिक्षादूत के रूप में कार्यरत थे।

लक्ष्मण बाडसे, भोपालपटनम ब्लॉक के पेगड़ापल्ली गांव के निवासी थे। नक्सलियों ने उन पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि उन्हें पहले भी नक्सलियों की ओर से धमकियां मिल चुकी थीं।


feature-top