बिहार में हाई अलर्ट, जैश के तीन आतंकवादी नेपाल के रास्ते घुसे

feature-top

बिहार पुलिस ने नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से तीन आतंकवादियों के राज्य में घुसने की सूचना के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े इन तीनों आतंकवादियों के स्केच भी जारी किए हैं। इनकी पहचान रावलपिंडी निवासी हसनैन अली, उमरकोट निवासी आदिल हुसैन और बहावलपुर निवासी मोहम्मद उस्मान के रूप में हुई है।


feature-top