उत्तरप्रदेश : अब तीन किमी के अंदर होगा स्कूलों का विलय

feature-top

उत्तर प्रदेश में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विलय को लेकर प्रमुख खबर सामने आई है। अब तीन किमी के अंदर आने वाले स्कूलों को मर्ज किया जाएगा। अभी तक एक किमी के अंदर के स्कूलों को मर्ज किया जा रहा था।

इसके लिए शासन ने शिक्षा मंत्रालय के आदेश का अनुपालन करने के लिए संबंधित को निर्देश जारी कर दिए हैं।

अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने पत्र जारी करते लिखा कि 16 जून, 2025 को जारी निर्देश के क्रम में अपर्याप्त छात्र नामांकन वाले विद्यालयों को नजदीक के विद्यालयों के साथ पेयर किया जाए। इस दौरान स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखें।


feature-top