उत्तरप्रदेश : संभल दंगा मामले की जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी गई

feature-top

उत्तर प्रदेश के संभल में हुए दंगों की जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी गई। यह दंगा 24 नवंबर 2024 को मस्जिद सर्वे के दौरान भड़का था। राज्य सरकार ने इस घटना की जांच के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डी.के. अरोड़ा की अध्यक्षता में एक जांच आयोग गठित किया था।

आयोग में पूर्व डीजीपी ए.के. जैन और सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद सदस्य के रूप में शामिल थे। आयोग ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद और प्रमुख सचिव (संसदीय कार्य) जे.पी. सिंह भी मौजूद रहे।


feature-top